पल पल बदल रही हूँ

तेरे साथ में ....!!
खुद से ही मिल रही हूँ ....
तेरे इंतज़ार में ....!!
जाने क्या अदा है ....
तेरे दुलार में ....!!
परियो सी कहानी है ....
ज़िन्दगी तेरे साथ में ....!!
खुशबू सी घुल रही है ....
हर एक रह में ....!!
जोगन सी बन गई हूँ ....
तेरे याद में ....!!
हर काम चल रहा है ....
तेरे ध्यान में ....!!
चल रही है सांस ....
तेरे इंतज़ार में ....!!